फिरोजाबाद, अक्टूबर 9 -- Firozabad News: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर गुरुवार को जनपद के सभी संविदा कर्मचारियों ने काम करने से इनकार कर दिया। कार्य बहिष्कार करते हुए सभी कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की धरना-प्रदर्शन में लगभग 500 कर्मचारी मौजूद थे। संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। धरने के दौरान कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यदि मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन लखनऊ तक जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा यदि इसके बाद भी हमारी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो हम आंदोलन को लखनऊ स्तर तक ले जाने के लिए रणनीति बनाएंगे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: संविदा कर्मचारियों ने की हड़ताल, दिया धरना उन्होंने कह...