Firozabad News: एटा रोड पर पांच डंफर सीज, चार वाहनों का चालान
फिरोजाबाद, अक्टूबर 3 -- Firozabad News: खनन की मिट्टी से भरे डंपर न तो यातायात नियमों का पालन कर रहे हैं न ही परिवहन के मानकों का। वहीं अगर हादसा हो जाए तो इनके भागने के बाद पहचान मुश्किल होती है, क्योंकि डंपर चालकों ने नंबर प्लेट में भी छेड़छाड़ कर रखी है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने टूंडला एटा रोड पर चेकिंग के दौरान पांच डंपर को पकड़ कर सीज कर दिया। इसके साथ में ही नियम विरुद्ध ढंग से सवारी ढोने के मामले मे कई माल वाहक वाहनों का चालान काटा। एआरटीओ गौरीशंकर द्वारा हादसों को रोकने के लिए शुक्रवार को टूंडला-एटा रोड पर अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के दौरान उन्होंने यहां पर मिट्टी से लदे डंपर पकड़े। इन डंपर मे क्षमता से ज्यादा मिट्टी भरी हुई थी। डंपर को रोकने पर पहले तो डंपर चालक बचने का प्रयास करते हुए दिखाई दिए, लेकिन जांच के दौरान इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.