फिरोजाबाद, सितम्बर 10 -- Firozabad News: नारखी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम बाईपास सिक्सलेन पर काम कर रहे महिला सहित उसके पति और पुत्री को तेज रफ्तार से दौड़ रहे टैंकर ने रौंद दिया था। हादसे में पत्नी की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि पति की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम होने के बाद दोनों के शव गांव पहुंचे तो हर किसी की आंखें नम हो गई। कच्चा टूंडला निवासी 55 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र छोटे बुधवार शाम अपनी 52 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी, 25 वर्षीय पुत्री पूजा सहित अन्य मजदूरों के साथ सिक्सलेन बाईपास पर जलेसर रोड पुल के निकट काम कर रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार से दौड़ते टैंकर ने पति-पत्नी सहित उनकी पुत्री को रौंद दिया। हादसे में मुन्नी देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी। स्वास्थ्य कर्मी घायल पिता-पुत्री को ट्रामा सेंटर लेकर आए...