Firozabad News: उपचार के दौरान महिला की मौत
फिरोजाबाद, जुलाई 31 -- Firozabad News: रामगढ़ थाना क्षेत्र में बीमारी से पीड़ित महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मोहल्ला सैलई निवासी 25 वर्षीय बीना पत्नी सनी की शादी चार साल पूर्व हुई थी। वह टीबी की बीमारी से पीड़ित थी। उसका तीन साल से उपचार चल रहा था। इससे वह काफी परेशान हो चुकी थी। शुक्रवार सुबह घर पर उसकी मौत हो गई। वह अपने पीछे एक बच्चे को रोता-बिलखता छोड़ गई है। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि महिला टीवी की बीमारी से पीड़ित थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.