फिरोजाबाद, जुलाई 10 -- Firozabad News: थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव आटेपुर चौराहे पर परचून का सामान उधार न देने पर गांव के दबंगों ने दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। घटना में दुकानदार सहित दो लोग घायल हो गए। दुकान स्वामी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंकज पुत्र सुक्रपाल निवासी ग्राम दौलतपुर थाना नगला खंगर की आटेपुर चौराहा पर परचूनी की दुकान है। 8 जुलाई की शाम वह अपनी परचूनी की दुकान पर बैठा हुआ था। आरोप है कि इस दौरान गांव के प्रवीन पुत्र कमलेश, सोलू पुत्र गुलाब सिंह, विवेक पुत्र विनोद एवं एक अज्ञात उसकी दुकान पर आए तथा उधार सामान मांगने लगे। जब दुकानदार ने उधार सामान देने से मना किया तो आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी। दुकानदार ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी लाठी एवं डंडों से बेरहमी से मार पीट करने लगे।...