फिरोजाबाद, सितम्बर 10 -- Firozabad News: शिकोहाबाद में महिला से उधार रुपए लेकर वापस नहीं कर रहा है। जब महिला ने अपने रुपए मांगे तो आरोपी उसे डरा धमका कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मनोरमा यादव पत्नी अनुज कुमार निवासी देव रिसोर्ट्स के सामने मैनपुरी चौराहा का आरोप है कि आशीष यादव उर्फ अशोक निवासी यदुवंश नगर ने लगभग 10 माह पहले 80 हजार रुपये अपने घर की जरूरत के लिए उधार लिए थे। महिला ने 50 हजार रुपए बैंक से, 30 हजार रुपए नकद दिये थे। आरोपी ने बदले में 30 हजार रुपए का चेक दिया था। जब महिला ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने रुपए देने से इनकार कर दिया। महिला ने पुलिस से अपने रुपये दिलाए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...