Firozabad News: उधारी के रुपए मांगने पर मां-बेटे को पीटा
फिरोजाबाद, जुलाई 24 -- Firozabad News: शिकोहाबाद की नई बस्ती बोझिया में उधारी के रुपये मांगने पर दबंगों ने मां बेटे के साथ जमकर मारपीट कर दी। मारपीट की घटना में दोनों घायल हो गए। रूपी देवी पत्नी समीर कुमार निवासी नई बस्ती के बेटे राज ने अरमान को 500 रुपये उधार दिए थे। जब उसके बेटे ने अपनी उधारी के रुपए मांगे तो उसने रुपए लौटाने से इंकार कर दिया। आरोपी ने बेटे के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने पर आमादा हो गया। उसने फोन से अपने भाई अभिषेक पुत्र अवधेश, मौनू उर्फ अरुण कुमार पुत्र रामगनेश, इन्दल को बुलाकर बेटे को जमीन पर गिराकर बेरहमी लात घूसों से पीटा। जब महिला अपने बेटे को बचाने पहुंची तो आरोपियों ने महिला पर भी हमला कर दिया। जिससे मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के पसली टूट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.