Firozabad News: उज्जैन में हुए सड़क हादसे में शहर के युवा अधिवक्ता की मौत
फिरोजाबाद, सितम्बर 4 -- Firozabad News: शुक्रवार को शहर के एक युवा अधिवक्ता की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा मध्य प्रदेश के उज्जैन-देवास के मध्य थार और टैंकर में भिड़न्त हो गई थी। अधिवक्ता अपने चालक के साथ थार से महाकाल के दर्शन को उज्जैन जा रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के अलावा आसपास के लोगों में कोहराम मच गया। काफी संख्या में लोग सुबह से ही अधिवक्ता के घर पहुंचना शुरू हो गए। थाना उत्तर क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला आर्यनगर निवासी लगभग 42 वर्षीय गौरव वर्मा पुत्र नरेंद्र वर्मा अपनी थार द्वारा गुरुवार को उज्जैन स्थित महाकाल के दर्शन के लिए घर से निकले थे। उनके साथ चालक छोटू था। थार शुक्रवार को सुबह लगभग तीन बजे जैसे ही उज्जैन एवं देवास के मध्य पहुंची तो अचानक ओवरटेक के दौरान टैंकर से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में अधिवक्ता एवं चालक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.