फिरोजाबाद, अगस्त 10 -- Firozabad News: थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूंपुर निवासी शिवमंगल सोमवार को ई-रिक्शा में अपनी पत्नी प्रियंका, 13 वर्षीय पुत्र अंकुश, 11 वर्षीय वैष्णवी, 10 वर्षीय शिवा, छह वर्षीय आयुष, 28 वर्षीय साली रचना औंर 30 वर्षीय साढू अभिषेक के साथ उसायनी स्थित मां वैष्णो देवी धाम दर्शन करने के लिए जा रहा था। शिवमंगल ई-रिक्शा चला रहा था, जबकि बाकी सभी लोग बैठे थे। उसायनी चौराहा के निकट सर्विस रोड पर सामने से आ रही कार को देखते हुए उसने सड़क से ई-रिक्शा को नीचे उतारा। उसी दौरान ई-रिक्शा पलटने से सभी लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर आई। जहां उनका उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...