Firozabad News: ईट राइट कैंपस में दिलाना है सुरक्षित एवं पौष्टिक भोजन
फिरोजाबाद, अगस्त 7 -- Firozabad News: फिरोजाबाद, जिले में अस्पताल, स्कूल, जेल एवं धार्मिक स्थल को ईट राइट कैंपस बनाने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषध विभाग का विशेष जोर है। इसके लिए विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जिले के स्कूल सहित धार्मिक स्थलों पर विभाग का विशेष ध्यान है। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषध प्रशासन चंदन पांडे के निर्देशन में अब तक जिले के सात संस्थानों को ईट राइट कैंपस का प्रमाण पत्र मिल चुका है। इनमें पुलिस लाइन मेस, एफएस विश्वविद्यालय, एफएच मेडिकल कॉलेज, स्वशासी मेडिकल कॉलेज, ट्रॉमा सेंटर फिरोजाबाद, सेवार्थ संस्थान टूंडला एवं क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान शामिल हैं। अब इस दिशा में विभाग द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल एवं आश्रम पद्धति स्कूल को ईट राइट कैंपस बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.