फिरोजाबाद, सितम्बर 28 -- Firozabad News: सड़क से अतिक्रमण हटाने को लेकर सोमवार को हंगामा हो गया। अतिक्रमण का विरोध करने वाले एक युवक ने निगम ईटीएफ के लीडर से अभद्रता करने पर मामले में गंभीर रूप धारण कर लिया। टीम लीडर ने इसकी शिकायत तत्काल नगर आयुक्त से की तो टीम के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। मामला सर्विस रोड स्थित प्राइवेट ट्रामा सेंटर का बताया। नगर निगम प्रर्वतन दल के टीम लीडर रामकिशोर यादव ने बताया कि जब वह ट्रामा सेंटर के सामने सर्विस रोड से अतिक्रमण हटाने का कार्य कर रहे थे तो इस दौरान एक युवक ने अतिक्रमण का विरोध किया। उसने टीम के साथ अभद्रता कर धमकी भी दी। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी तत्काल ही नगर आयुक्त एवं दल के अन्य सदस्यों को दी। घटना का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। वीडियो में युवक ईटीएफ टीम लीडर से साफ भिड़ता दिख...