Firozabad News: इधर गंदगी के बीच जिंदगानी, उधर खेतों में बहाए एनकैप के लाखों
फिरोजाबाद, अक्टूबर 3 -- Firozabad News: फिरोजाबाद में एक तरफ जिंदगानी गंदगी के बीच गुजर कर रही है। चलने के लिए सड़क तो छोड़िए, खड़ंजे तक नहीं हैं। जल निकासी के लिए नालियां नहीं हैं तो दूसरी तरफ नगर निगम स्वच्छ वायु के नाम पर आबादी को छोड़ कर खेतों में लाखों रुपये पानी की तरह बहा रहा है। जहां पर जरूरत नहीं है, वहां पर सीसी सड़क का निर्माण कराया गया। फिरोजाबाद में वार्ड नंबर 29 में डामर रोड से गौशाला तक एक करोड़ से ज्यादा लागत से सीसी रोड बना दी गई, जबकि इस मार्ग पर सिर्फ खेत हैं। नगर निगम में विकास के नाम पर मनमानी के निगम अधिकारियों के ऊपर आए दिन आरोप लगते रहते हैं। निर्माण विभाग पूरी तरह मनमानी पर हावी है। निगम में रहने वाली जनता से टैक्स की वसूली पर तो ध्यान है, लेकिन जनता की सुविधाओं पर धन बहाने के स्थान पर खेतों में रुपया बहाया जा रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.