फिरोजाबाद, अगस्त 10 -- Firozabad News: शिकोहाबाद की आवास विकास कॉलोनी में एक युवक ने अज्ञात कारणों से अपने घर की दूसरी मंजिल पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस युवक को अस्पताल लेकर आई जहां उसे मृत घोषित कर दिया। प्रशांत कश्यप 23 पुत्र अटल बिहारी निवासी आवास विकास कॉलोनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है। वह परिवार का इकलौता था। उसके पिता आवास विकास परिषद में तैनात है। युवक शाम 4 बजे के करीब अपने घर से बाहर गया था। वह जब लौटा तो बिना परिजनों को कुछ बोले घर की दूसरी मंजिल पर चला गया। जब युवक काफी देर तक नीचे नहीं आया तो परिजनों ने ऊपर जाकर देखा तो वह फंदे पर झूल रहा था।बेटे को फांसी के फंदे पर झूलता देखकर परिजनों की चीख निकल गई। पता चलते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच ग...