Firozabad News: इंदिरा नगर में पहुंचे भाई-बहन के शव, घरों में नहीं जले चूल्हे
फिरोजाबाद, जुलाई 7 -- Firozabad News: मक्खनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को चाची के यहां आयोजित मुंडन समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार भाई-बहन की सड़क हादसे में मौत के बाद दोनों के शव घर पहुंचे तो गांव में मातम छा गया। घरों में चूल्हे नहीं जले। नगर विधायक और मेयर ने भी पहुंचकर परिजनों को ढांढ़स बंधाया। थाना शिकोहाबाद के गांव भूड़ा भरतरा निवासी वीरपाल पिछले कई वर्षों से अपनी पत्नी सुमन, 17 वर्षीय पुत्र शिवम और 10 वर्षीय पुत्री रश्मि के साथ उत्तर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर कटीवरी गली नंबर एक में रहते थे। सोमवार दोपहर शिवम और रश्मि बाइक द्वारा अपने पैतृक गांव में चाची पूजा के घर पर आयोजित मुंडन समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। उसी दौरान सांती पुल के समीप वाहन की टक्कर से बाइक सवार भाई बहन की मौत हो गई थी।मंगलवार को भी घरों में चूल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.