Firozabad News: आश्वासन के बाद निगम में चला अनिश्चितकालीन धरना समाप्त
फिरोजाबाद, अगस्त 31 -- Firozabad News: ड्यूटी पर वापस लेने की मांग को लेकर नगर निगम में सोमवार को धरना प्रदर्शन पर बैठे नलकूप ऑपरेटरों को लेकर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। बाद में मौके पर पहुंचे नगर आयुक्त द्वारा समस्या समाधान का आश्वासन देकर धरना समाप्त करा दिया। धरना प्रदर्शनकारियों को नगर आयुक्त ने आगामी छह दिनों के अंदर समस्या का हल निकालने का वायदा किया। आश्वासन मिलने के बाद धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेसी नेता धर्म सिंह यादव ने कहा कि उन्होंने अपनी घोषणा के अनुसार नगर निगम में शांतिपूर्वक अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि जिन नलकूप ऑपरेटरों को सेवा से बाहर किया है उन्हें न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए उन्हें तत्काल ड्यूटी पर लिया जाए। उन्होंने कहा कि इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.