Firozabad News: आवारा गोवंश के हमले में घायल मजदूर की मौत
फिरोजाबाद, अगस्त 20 -- Firozabad News: शिकोहाबाद में 14 अगस्त को वाल्मीकि समाज के अधेड़ को आवारा गोवंश ने हमला कर लहूलुहान कर दिया था। अधेड़ का पेट फटने से शरीर के अंग बाहर आ गए थे। जिसका सैफई पीजीआई में इलाज चल रहा था। 6 दिन तक जिंदगी मौत के बीच जूझता रहा। गुरुवार को अधेड़ की मौत हो गई। उसका शव घर पहुंचते ही हाहाकार मच गया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सुरेश वाल्मीकि पुत्र मंगल सिंह वाल्मीकि निवासी स्वामी नगर कबाड़ा बीनकर परिवार का भरण पोषण करता था। वह 14 अगस्त को शौच क्रिया करने के लिए नहर के पास गया था। यह भी पढ़ें- Auraiya News: सांड़ के हमले में घायल युवक की 11 दिन बाद मौत इसी दौरान वहां एक आवारा गोवंश आ गया। जिसने हमला कर दिया। गोवंश का सींग अधेड़ के पेट को फाड़ता हुआ निकल गया। किसी तरह से लोगों ने गोवंश को भगाया। उसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.