फिरोजाबाद, जुलाई 10 -- Firozabad News: शिकोहाबाद के गांव दिखतौली में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। आवारा कुत्ते आए दिन रात में गांव में पहुंचकर पशुओं को निशाना बना रहे हैं। गुरुवार की रात आवारा कुत्तों ने पशुपालक की बकरियों पर हमला कर दिया। आवारा कुत्तों ने चार बकरी एवं तीन मेमनों (बकरी के बच्चों) को मार दिया। इन्द्रपाल पुत्र श्रीपाल निवासी दिखतौली का गांव के जगदीश नारायण यादव के खेतों के पास ही घर है तथा घर के निकट ही पशुओं का घेर बना हुआ है। घेर में उसकी बकरियां बंधी रहती हैं। बीती रात किसान का परिवार घर में सोया हुआ था। रात में आवारा कुत्तों ने घेर में बंधी बकरियों पर हमला बोल दिया। जब शुकवार की सुबह किसान घेर में पहुंचा तो चार बकरी एवं तीन मेमना मृत अवस्था में थे। वहीं दो बकरी घायल थी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण एवं आसपास के...