फिरोजाबाद, जुलाई 4 -- Firozabad News: फिरोजाबाद, शिकोहाबाद में मासूम आरव की जमीन पर पटक पटककर हुई हत्या के मामले में आरोपी विराज निवासी बदायूं को सजा दिलाने के लिए लगातार दोनों पक्षों की बहस चल रही थी। शनिवार को बहस पूरी हो गई। अंतिम बहस के बाद अब फैसला नौ जुलाई को सुनाया जाएगा। इस फैसले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। जिला जज डा. बब्बू सारंग की अदालत में लगातार मामले की सुनवाई तेजी से चल रही है। 30 मई को आरव की हत्या की गई थी। उसकी हत्या करने वाला आरोपी विराज निवासी बदायूं इस समय जेल के अंदर है। यादव कालोनी में आरोपी ने जब बच्चे की जमीन पर पटककर हत्या की थी तब लोगों ने सीसीटीवी में उसे देख लिया था और इसके बाद आरोपी भाग गया। आरोपी को पुलिस ने उसी दिन रात को मुठभेड़ में दबोच लिया था। उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी।आरोपी को कड़ी सजा दिलाने ...