Firozabad News: आय से अधिक संपत्ति मामले में सिरसागंज लेखपाल पर मुकदमा
फिरोजाबाद, सितम्बर 12 -- Firozabad News: सिरसागंज, जमीन के गोलमाल के मामले में सिरसागंज के तत्कालीन एसडीएम विवेक राजपूत, तत्कालीन नायब तहसीलदार नवीन कुमार के बाद अब तत्कालीन लेखपाल अभिलाख सिंह के खिलाफ भी आगरा में भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 के तहत अभियोग पंजीकृत हो गया। इन अधिकारियों ने जमीन के पुराने फैसलों को पलटकर विवादित जमीन को अपने ससुरालियों और रिश्तेदारों के नाम कराया था। इसके अलावा लगातार गलत तरीके से धन कमाया। सीएम ने इनको गोलमाल के उजागर होने पर ही निलंबित किया था। अब लगातार आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान आगरा द्वारा जांच कर आय से अधिक परिसंपत्ति अर्जित करने के मामले में मुकदमे दर्ज हो रहे हैं।
भ्रष्टाचार के आरोप सिरसागंज में विवादित 75 बीघा भूमि को गुपचुप तरीके से तहसील के ही अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मिलकर अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.