Firozabad News: आबकारी ने 17 लीटर शराब बरामद की
फिरोजाबाद, जुलाई 15 -- Firozabad News: शिकोहाबाद में आवकारी निरीक्षक के नेतृत्व में बुधवार की सुबह प्रतापपुर रोड स्थित गिहार कालोनी, तहसील तिराहा गिहार कॉलोनी में छापेमारी की गई। आबकारी विभाग की कार्यवाही के दौरान बड़ी मात्रा में लहन, बनी हुई देशी शराब बरामद हुई। लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया। दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार की सुबह अचानक से आबकारी विभाग ने गिहार बस्ती में छापेमारी की। सुबह सुबह हुई छापेमारी की कार्यवाही से गिहार बस्ती में भगदड़ मच गई। महिलाए, पुरुष बच्चे आबकारी टीम को देखकर इधर उधर भागने लगे। इस दौरान घर घर तलाशी अभियान चलाकर 45 लीटर लहन को बरामद कर लिया। छापेमारी में 17 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। शराब बनने वाले दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.