Firozabad News: आतिशी धमाकों में करोड़ों हुए धुआं, देर रात तक गूंजता रहा शोर
फिरोजाबाद, नवम्बर 9 -- Firozabad News: महंगाई के बाद भी जिले में दीपावली की रात करोड़ों की आतिशबाजी धुआं-धुआं हो गई। शाम को शुरू हुआ आतिशबाजी का सिलसिला रात्रिभर जारी रहा। पटाखे खरीदने का क्रम शनिवार से शुरू हुआ जो रविवार देर रात तक जारी रहा। शहर में इस्लामियां इंटर कॉलेज मैदान के अलावा अन्य चिन्हित स्थानों पर पटाखा बाजार लगाए गए। इसी तरह सिरसागंज, शिकोहाबाद, जसराना एवं टूंडला क्षेत्र में लाइसेंसी पटाखा विक्रेताओं के यहां जमकर पटाखों की बिक्री होते देखी गई। पटाखे खरीदने वालों में युवा एवं बच्चों की संख्या सबसे अधिक थी। शाम होते ही चहुंओर पटाखों की गूंज सुनाई देने लगी। गली-मोहल्लों से लेकर मुख्य मार्गो तक आतिशबाजी का शोर एवं धुआं ही धुआं नजर आ रहा था। यह भी पढ़ें- Roorki News: दीपावली के बाद सड़कों पर बिखरा पटाखों का कचरा, सफाई में जुटे नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.