फिरोजाबाद, सितम्बर 22 -- Firozabad News: डीएम और एसएसपी के निर्देश पर मंगलवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने जसराना के कस्बा पाढ़म स्थित आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने दुकान स्वामियों को अग्निसुरक्षा के उपाय करने को कहा। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सत्येंद्र कुमार पांडे मंगलवार को कस्बा पाढ़म पहुंचे। उन्होंने एसडीएम जसराना और स्थानीय पुलिस टीम के साथ आतिशबाजी की दुकानों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आतिशबाजी विक्रेताओं को अग्निसुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दुकानदारों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने एवं किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के लिए निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...