Firozabad News: आटो में सांप निकलने से मचा हड़कम्प
फिरोजाबाद, सितम्बर 8 -- Firozabad News: टूंडला के दीपा का चौराहा पर सोमवार को खड़े आटो में सांप निकलने से हड़कंप मच गया। यात्री जान बचाकर भाग निकले। बाद में आधा घंटे के प्रयास के बाद सांप को बाहर निकाला। शिवपुरी कालोनी एटा रोड निवासी संजय दीपा का चैराहा पर आटो खड़ा कर सवारियां बिठा रहे थे। आटो में दो सवारियां पीछे की सीट पर बैठी हुई थीं। तभी उनकी नजर आटो में लोहे की राड से लिपटे पीले रंग के सांप पर पड़ी। जिसे देखते ही यात्री जान बचाकर आटो से बाहर निकलकर भागे और उन्होंने शोर मचा दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की मदद से चालक ने आधा घंटे बाद सांप को किसी तरह बाहर निकाला। आटो चालक ने बताया कि सांप की लंबाई काफी अधिक थी। गनीमत रही कि किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.