फिरोजाबाद, जुलाई 11 -- Firozabad News: रविवार को होने वाला वृक्षारोपण महोत्सव इस बार सरकारी कार्यक्रमों ही नहीं, बल्कि गांव में लाखों किसानों के घर एवं उनके खेत में भी दिखाई देगा। वृक्षारोपण महोत्सव में जिले में इस बार 4424300 पौधे रोपने का लक्ष्य है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने वृक्षारोपण महोत्सव में जनभागीदारी के लिए इस बार रणनीति बनाई थी कि लाभार्थी भी पौधे रोपें। किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को भी पौधे रोपने की जिम्मेदारी दी है। इसके लिए इन तक पौधे पहुंचाने में भी प्रशासनिक अमला जुटा रहा। कृषि विभाग के कर्मचारियों की गांव-गांव ड्यूटी लगा कर लक्ष्य तय किया गया। कर्मचारियों ने गांव-गांव जकर लाभार्थियों को पौधों का वितरण किया। हर लाभार्थी के लिए एक पौधा तो अनिवार्य था, लेकिन लाभार्थियों की मांग के अनुरूप उन्हें एक से अधिक पौधे भी...