फिरोजाबाद, सितम्बर 1 -- Firozabad News: उत्तर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी ने घरेलू सामान में आग लग गई। पूरा सामान जलकर राख हो गया। मंगलवार को नगर विधायक ने पीड़िता के घर पहुंचकर जानकारी ली और हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। नगला करन सिंह ओझा नगर निवासी राजकुमारी पत्नी कुलदीप सिलाई का कर परिवार का भरण-पोषण करती है। सोमवार रात शॉर्ट सर्किट से सिलाई मशीन और ग्राहकों के सिले हुए कपड़े और अन्य सामान आग की चपेट में आकर जल गए। परिजन जाग गए और पानी डालकर आग बुझाई। मंगलवार को नगर विधायक मनीष असीजा पीड़िता के घर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने एसडीएम सदर और तहसीलदार को फोन कर पीड़ित परिवार की यथा संभव सहायता करने को कहा, ताकि आग से हुए नुकसान का आंकलन कर नियमानुसार राहत उपलब्ध कराई जा सके।

हिं...