Firozabad News: आगरा से नकबजनी को आए पांच अभियुक्त मुठभेड़ में दबोचे
फिरोजाबाद, जुलाई 20 -- Firozabad News: फिरोजाबाद पुलिस ने नकबजनी की घटनाएं करने वाले आगरा जिले के पांच अभियुक्तों को रविवार रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इनमें एक शातिर अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया। 12 जुलाई को भंवर सिंह पुत्र जसराम निवासी ग्राम रहल द्वारा थाना नसीरपुर के घर पर नकबजनी की गई थी। यहां से मकान की 4 इंच की ईंट की दीवार को तोड़कर घर में रखे बक्से व अलमारी का ताला तोड़कर सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए थे।रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि रपडी के जंगल में कुछ बदमाश चोरी की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने उन्हें दबोचने के लिए जाल बिछाया। पुलिस ने बदमाशों की घेरा बंदी करते हुए आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। एक बदमाश ने पुलिस पार्टी पर जान मे मारने की नीयत से फायर कर दिया। जिसमे पुलिस पार्टी ने आत्मरक्षा मे फायर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.