फिरोजाबाद, नवम्बर 5 -- Firozabad News: स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल में गुरुवार को अचानक आउटसोर्सिंग कर्मचारियों द्वारा कार्य बहिष्कार की घोषणा से अफरा-तफरी मच गई। अपनी वेतन वृद्धि को लेकर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने अस्पताल के मुख्य गेट पर नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने घोषणा की कि जब तक उनकी शासन की घोषणा के अनुसार वेतन वृद्धि नहीं होगी तब तक कार्य शुरू नहीं होगा। धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। देर शाम तक कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हुए थे। धरना प्रदर्शन के दौरान आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने बताया कि उनकी नाराजगी वेतन भुगतान एवं वर्ष 2021 से लंबित एरियर को लेकर है। इस संबंध में कर्मचारियों ने आरोप लगाया...