फिरोजाबाद, जुलाई 31 -- Firozabad News: उत्तर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात आईसीटी के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दूसरी मंजिल पर मकान स्वामी का रखा किराने का सामान भी जल गया। जानकारी होने पर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सीओ सिटी, शहर के सभी थानों का पुलिस फोर्स और मुख्य अग्निशमन अधिकारी आठ दमकलों को लेकर पहुंच गए। छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक दो करोड़ से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। जलेसर रोड निवासी संजीव अग्रवाल पुत्र राममूर्ति लाल बंसल आइसीटी के हॉल सेल डिस्ट्रीब्यूटर हैं। वह पिछले 15 साल से जलेसर रोड निवासी विजय अग्रवाल के मकान का बेसमेंट और भूतल को किराए पर लिए हुए हैं। जिसमें लगभग पौने दो करोड़ का सामान रखा हुआ था। जबकि मकान के दूसरे फ्लोर पर विजय अग्रवाल ...