Firozabad News: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को योजनाओं की जानकारी दी
फिरोजाबाद, सितम्बर 26 -- Firozabad News: जसराना, सेवा संकल्प अभियान के तहत तहसील सभागार में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक विकास में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया। ब्लॉक प्रमुख संध्या लोधी ने सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को बताया। कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी है। सीडीपीओ एवं सुपरवाइजर सीमा यादव और शैलजा ने कार्यकत्रियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: बच्चों के स्वस्थ विकास के लिए पोषण जरूरी-अजीत र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.