Firozabad News: अस्पताल से चिकित्सक गायब, नहीं खुली कई ओपीडी
फिरोजाबाद, सितम्बर 6 -- Firozabad News: फिरोजाबाद, स्वशासी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की मनमानी का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार को छुट्टी होने के कारण हाफ डे होने के बाद भी कई चिकित्सक ड्यूटी से गायब रहे। डॉक्टर के न होने से कई ओपीडी के ताले भी नहीं खुले। अस्पताल में सुबह से मरीजों की लाइन लगना शुरू हो गई, लेकिन जब काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब डॉक्टर नहीं पहुंचे तो लोगों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा। गंभीर मरीजों को लेकर परिवार के लोग प्राइवेट डॉक्टरों की शरण में जाने को मजबूर दिखाई दिए। सबसे अधिक बुरी स्थिति 36 में देखी गई। जहां पर कई डॉक्टर गायब थे कई ओपीडी के ताले तक नहीं खुले। मरीजों की स्थिति बेहद खराब थी। काफी देर तक मरीज लाइन में खड़े होकर डॉक्टरों का इंतजार करते रहे। जैसे-जैसे समय बीतता गया मरीजों के चेहरे पर निराशा झलकने लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.