फिरोजाबाद, सितम्बर 2 -- Firozabad News: स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को बछगांव में अवैध रूप से संचालित तीन झोलाछापों के क्लीनिकों पर ताला जड़ते हुए उन्हें बंद करा दिया। यह कार्रवाई नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉक्टर केके वर्मा के नेतृत्व में की गई। इसके साथ ही संचालनकर्ता झोलाछाप को नोटिस जारी करते हुए उन्हें स्पष्टीकरण देने के निर्देश‌ दिए। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रामबदन राम के निर्देश पर नोडल अधिकारी द्वारा बछगांव में विभागीय कार्रवाई को अंजाम देते हुए झोलाछाप जलालुद्दीन, लाल सिंह एवं शुभम द्वारा अवैध रूप से संचालित उनके क्लीनिकों को बंद करा दिया। निरीक्षण के दौरान कोई भी झोलाछाप क्लीनिक संबंधी कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका और न ही स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पालन करते हुए दिखाई दिया...