Firozabad News: अवैध खनन में दो डंपर, जेसीबी सीज
फिरोजाबाद, सितम्बर 6 -- Firozabad News: जिला खनन अधिकारी मफत लाल ने बताया कि जनपद में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। शनिवार की रात को सूचना मिली कि दो डंपर और जेसीबी से अवैध खनन किया जा रहा है। थाना मटसौना क्षेत्र के शोरामगढ़ी में वह स्वयं कार्रवाई करने के लिए पहुंचे तो अवैध खनन करने में लिप्त दो डंपर और जेसीबी को तत्काल कब्जे में लिया और स्थानीय पुलिस को बुलाकर इन्हें सीज कराया और थाने में खड़ा करा दिया। कार्रवाई को लेकर अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया। अवैध खनन में लिप्त आरोपियों को ट्रैस कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.