फिरोजाबाद, सितम्बर 18 -- Firozabad News: विकास प्राधिकरण से कॉलोनी का नक्शा पास न कराना भारी पड़ गया। अवैध रूप से विकसित की जा रही आवासीय कॉलोनी के निर्माण पर प्राधिकरण का बुलडोजर चल गया। महाबली के चलते आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष प्रशांत नागर के नेतृत्व में अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध चलाए जा रहे ध्वस्तीकरण अभियान के तहत शुक्रवार को फिरोजाबाद क्षेत्र में एक अवैध कालोनी पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। विप्रा के अनुसार प्रान्जल गुप्ता व अन्य निवासी आर्चिड ग्रीन कॉलोनी राजा का ताल नेआकलपुर निकट रसीदपुर कनैटा पर बिना परमिशन लगभग 18000 वर्ग मीटर भूखण्ड पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए सड़क डालकर जमीन की प्लाटिंग का कार्य किया। इसके विरुद्ध उपाध्यक्ष द्वारा ध्वस्तीकरण आदेश पारित किया। टीम बुलडोजर ...