फिरोजाबाद, सितम्बर 3 -- Firozabad News: टूंडला, नगला थाना सिंघी क्षेत्र में अवसाद के चलते एक युवक ने गांव के बाहर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। गांव ठार बल्दी निवासी 30 वर्षीय पंकज कुमार मजदूरी करता था। वह पिछले काफी दिनों से अवसाद में था। मंगलवार शाम वह परिजनों को बिना बताए हुए निकल गया। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कहीं सुराग नहीं लग सका। उसने गांव के बाहर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह ग्रामीण शौच करने के लिए गए तो उसका शव पेड़ से लटका देखकर परिजनों को जानकारी दी। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। ...