Firozabad News: अवंतीबाई शोभायात्रा को तैयार की रूपरेखा
फिरोजाबाद, अगस्त 10 -- Firozabad News: जसराना कस्बा में अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर 18 अगस्त को निकाली जाने वाली शोभायात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन समिति की बैठक हुई। बैठक में शोभायात्रा को निकाले जाने को चर्चा करने के साथ जिम्मेदारियां दी गईं। बैठक में बताया कि अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी की जन्मजयंती 16 अगस्त को है। 16 अगस्त को रविवार होने एवं कांवड़ यात्रा होने के कारण समाज के लोगों ने यात्रा को 18 अगस्त दिन मंगलवार को निकालने का निर्णय लिया है। समाज के लोगों ने शोभायात्रा की रूपरेखा, व्यवस्थाओं, जिम्मेदारियों और समाज की अधिक से अधिक भागीदारी को लेकर चर्चा की। समिति ने समाज के सभी सम्मानित लोगों, युवाओं, महिलाओं और क्षेत्रवासियों से समय पर पहुंचकर शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील की है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.