Firozabad News: अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों ने फांसी लगाई
फिरोजाबाद, सितम्बर 12 -- Firozabad News: फिरोजाबाद। सुहागनगरी के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार को दो युवकों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। ट्रामा सेंटर में मृत घोषित करने के बाद एक युवक के परिवार के लोग शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए। दूसरे युवक के शव को पोस्टमार्टमगृह में रखवा दिया। थाना उत्तर क्षेत्र के तहत नगला करन सिंह गली नंबर पांच निवासी 25 वर्षीय ओमनारायन पुत्र कुंवर बहादुर ने किसी बात पर अपने तो कमरे में बंद कर लिया तथा फांसी लगाकर जान दे दी। युवक का बहनोई उसे ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचा जहां उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टमगृह रखवा दिया। इसके अलावा थाना लाइनपार क्षेत्र के अंतर्गत राम नगर पुलिस चौकी वाली गली निवासी 30 वर्षीय युवक ने फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। पुलिस के पूछने पर परिवार के लोगों ने उसका नाम रवि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.