फिरोजाबाद, अक्टूबर 24 -- Firozabad News: ट्रक के विक्रय के दौरान दिए कागजातों का दुरुपयोग कर आरोपियों ने दूसरी गाड़ी निकाल ली। जब उसे नोटिस मिला तब जाकर घटना की जानकारी हुई। ट्रक के मालिक ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उमेश चंद्र पुत्र छोटेलाल निवासी मौकमपुर थाना मारहरा जिला एटा ने अपने ट्रक को राजबहादुर पुत्र पुत्तूलाल निवासी कंथरी को विक्रय कर दिया था। उस समय उसने अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड, गाड़ी के विक्रय के कागजात आरसी, बीमा फिटनेस आदि सभी कागजात खरीदार को दिए थे। खरीदार ने फाइनेंस कराने के लिए उक्त सारे कागजात चंद्रशेखर उर्फ बंटी पुत्र रामनिवास निवासी कंथरी को फाइनेंस कराने के लिए दिए थे। किंतु चंद्रशेखर ने धोखाधड़ी करके वास्तु फाइनेंसर बी इंडिया प्रालि संजय पैलेस आगरा से फर्जी तरीका से दूसरी गाड़ी पर गारंटर बनाकर फाइनें...