फिरोजाबाद, नवम्बर 15 -- Firozabad News: फर्जी शिक्षकों के संबंध में शासन द्वारा निरंतर सूचनाएं मांगी जा रही है। नई सूचना के तहत शासन ने सभी जिलों से ये जानकारी भी मांगी है कि अब तक कुल कितने फर्जी शिक्षक बर्खास्त हुए हैं तथा इनमें से कितनों से रिकवरी हो चुकी है। फिरोजाबाद से भी इस संबंध में 15 शिक्षकों के संबंध में सूचना भेजी गई है, जिनमें से करीब दस शिक्षकों की रिकवरी भी जारी हुई है, जो लाखों में है। शासन द्वारा एकाएक फर्जी शिक्षकों के संबंध में एक के बाद दूसरी सूचनाएं मांगे जाने से विभाग में भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। बताते चलें कि एसआईटी जांच के बाद शिक्षकों की बर्खास्तगी एवं मुकदमे के बाद में कोर्ट का स्टे आने के बाद में वेतन जारी करने की प्रक्रिया के बाद में फर्जी शिक्षकों का मामला विभाग में शांत हो गया था, लेकिन पिछले दिनों शासन द...