Firozabad News: अपहरण का हल्ला, चोरी का आरोपी आरपीएफ ने पकड़ा
फिरोजाबाद, जुलाई 27 -- Firozabad News: थाना टूंडला क्षेत्र के गांव सिरोलिया में युवक के अपहरण की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस में हड़कंप मच गया। जांच के पता चला कि जिस युवक के अपहरण की सूचना दी गई थी, वह रेलवे चोरी के एक मामले में वांछित अभियुक्त है। उसे हरियाणा के फरीदाबाद से आई रेलवे सुरक्षा बल की टीम गिरफ्तार कर अपने साथ ले जा रही थी। सिरोलिया निवासी अनिल हरियाणा के फरीदाबाद में रेलवे के सामान चोरी के एक मामले में काफी समय से वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए फरीदाबाद से आरपीएफ की टीम टूंडला पहुंची थी। टीम ने अनिल को गिरफ्तार कर लिया और उसे अपने साथ ले जाने लगी। इसी दौरान किसी ने टूंडला पुलिस को सूचना दे दी कि अनिल का अपहरण कर लिया है। सूचना मिलते ही थाना टूंडला पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। जांच में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.