Firozabad News: अन्वी ने जीते दो स्वर्ण, शॉटपुट में सुमित अव्वल
फिरोजाबाद, अक्टूबर 26 -- Firozabad News: छठवीं जिला एथलेटिक्स मीट में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अन्वी ने दो स्वर्ण पदक जीते। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में शिव आदर्श इंटर कॉलेज पैढ़त जसराना में 25 से 27 अक्टूबर तक आयोजित छठवीं जिला एथलेटिक्स जूनियर मीट एवं किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ सपा विधायक इंजी. सचिन यादव ने किया। अंडर 16 बालक शॉटपुट में सुमित, 60 मीटर दौड़ एवं ब्रांड जंप में अन्वी ने स्वर्ण जीता। अंडर 16 बालिका हाई जंप में सिमरन, अंडर 16 बालक 100 मीटर में निशांत विजेता रहे। एसोसिएसन सचिव श्यामवीर ने कहा कि एथलेटिक्स मीट में चयनित खिलाड़ी 14 से 16 नवंबर तक हैदराबाद में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.