Firozabad News: अनियंत्रित कार ने बाइक में मारी टक्कर, सात घायल
फिरोजाबाद, अगस्त 3 -- Firozabad News: टूंडला थानान्तर्गत राजा का ताल पुलिस चौकी के निकट दिनौली कट के पास एक अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कार एवं बाइक सवार सात लोग घायल हो गए। हादसे में घायल मासूम बच्ची की हालत गंभीर है। हाईवे पर अनियंत्रित हुई एस्टर कार रेलिंग तोड़ सड़क पार कर रही बाइक से जा टकराई। बाइक पर बनीपुर थाना पचोखरा निवासी राजकुमार अपने परिवार के साथ सड़क पार कर रहे थे। हादसे में कार में सवार आगरा के शाहगंज क्षेत्र निवासी सैफ अली पुत्र रईस तथा उनकी बहनें सुहाना और मेसी घायल हो गईं। वहीं बाइक सवार राजकुमार, उनके बच्चे आठ वर्षीय छोटू, पांच वर्षीय बनिया एवं दो वर्षीय करीना भी घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: पोखरा में कार की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राजा का ताल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.