फिरोजाबाद, नवम्बर 14 -- Firozabad News: थाना रामगढ़ के चिश्ती नगर निवासी आमिर का कहना है कि दस नवंबर को उसके पिता आस मोहम्मद 60 फुटा रोड पर शराब के ठेके के सामने खड़े थे। इस दौरान खन्ना एवं शानू निवासी कैंटीन वाली गली ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। डंडों की चोट से आस मोहम्मद के पैर में फ्रेक्चर आ गया तथा आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...