Firozabad News: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का विरोध, दुकानदारों का हंगामा
फिरोजाबाद, अगस्त 12 -- Firozabad News: नगर निगम के वार्ड संख्या 50 नया रसूलपुर में बुधवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान जमकर हंगामा हो गया। बिना नोटिस के टिनशैडों को गिराने पर कुछ लोगों ने विरोध किया। जेसीबी की कार्रवाई का विरोध करने पर तीन दुकानदार घायल हो गए। अभियान के दौरान क्षेत्रीय पार्षद एवं दुकानदारों की प्रशासनिक अधिकारियों से काफी देर तक नोकझोंक होती रही। स्थिति गंभीर होते देख अधिकारी बीच में अभियान छोड़कर चले गए। नगर निगम का अभियान उप जिला अधिकारी की देखरेख में चल रहा था।नगर आयुक्त प्रशांत नागर के निर्देश पर अभियान थाना रसूलपुर से शुरू किया। अभियान जैसे ही वार्ड संख्या 50 नया रसूलपुर में चलाया वैसे ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। नगर निगम की जेसीबी द्वारा जैसे ही बिना नोटिस दिए दुकानों के ऊपर लगे टिनशैड गिराने का कार्य शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.