Firozabad News: अंतिम दिन सूफी शाह के उर्स में जायरीनों की उमड़ी भीड़
फिरोजाबाद, सितम्बर 6 -- Firozabad News: फिरोजाबाद। सुहागनगरी में यमुना तलहटी स्थित प्राचीन दरगाह हमीदउद्दीन शाह सूफी का 808वां उर्स सरकारी चादरपोशी एवं कुलशरीफ की रस्म अदायगी के साथ संपन्न हो गया। अंतिम दिन जायरीनों की भारी भीड़ देखी गई। उर्स के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठन पूरी तरह सक्रिय देखे गए तथा उन्होंने लंगर वितरण किया। अत्याधिक भीड़ होने के कारण पुलिस फोर्स भी काफी संख्या में मौजूद था। उर्स में सूफी हसनैन मियां, सूफी हसन कादरी, सूफी पप्पन मियां, सूफी वकील मियां, सूफी विसार मियां, फैसल मियां के अलावा हाफिज मियां ने कुलशरीफ की रस्म सादगी के साथ संपन्न कराई। कुल शरीफ की रस्म के बाद उप जिलाधिकारी सदर सुदर्शन कुमार ने सरकारी चादरपोशी पेश की। इसके अलावा जिला मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष मोहसिन मियां ने फूलों की चादर पेश की।दरगाह पर हाजिरी लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.