होबार्ट, फरवरी 22 -- भारतीय पुरुष हॉकी टीम को शानदार जुझारूपन दिखाने के बावजूद रविवार को होबार्ट में खेले गए एफआईएच प्रो-लीग मुकाबले में मजबूत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रहीं। ऑस्ट्रेलिया ने दो गोल से पिछड़ने के बाद आखिरी क्वार्टर में शानदार वापसी की और फिर शूटआउट में भारत पर 5-4 से भारी पड़ा। भारत की ओर से अमित रोहिदास (15वां मिनट) और जुगराज सिंह (43वां मिनट) ने गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई, जबकि ऑस्ट्रेलिया के जोएल रिंटाला (47 वां, 56 वां मिनट) ने दो गोल कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया।रोहिदास ने भारतीय टीम को दिलाई बढ़त यह परिणाम ऐसे समय आया है जब भारत इस साल एफआईएच प्रो लीग में लगातार पांच मुकाबले हार चुका था। इसमें राउरकेला में खेले गए घरेलू चरण के चार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.