हैदराबाद, मार्च 10 -- भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 क्वालीफायर के पूल बी के अपने दूसरे मैच में सोमवार को हैदराबाद में स्कॉटलैंड के खिलाफ कड़े मुकाबले में 2-2 से ड्रॉ खेला। इस परिणाम के साथ भारत और स्कॉटलैंड दोनों के नाम चार-चार अंक हो गए हैं। हालांकि, भारतीय महिला हॉकी टीम बेहतर गोल अंतर के कारण पूल तालिका में शीर्ष पर है। जी.एम.सी. बालायोगी हॉकी मैदान पर खेले गए मैच में नवनीत कौर (18वें मिनट) और सुनेलिता टोप्पो (29वें मिनट) ने भारत के लिए गोल किए, जबकि हीथर मैकएवान (छठे मिनट) और फियोना बर्नेट (33वें मिनट) ने स्कॉटलैंड के लिए गोल दागे। मैच की शुरुआत में दोनों टीमों ने धैर्यपूर्वक पासिंग गेम खेलने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान स्कॉटलैंड के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल दिखाया। मैच के छठे मिनट में भारतीय रक्षापंक्ति की चूक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.