अटलांटा, जून 25 -- कतर के खिलाड़ी असीम मदीबो ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ऐसा कुछ कर दिया, जिसकी वजह से उन पर एक या दो नहीं, बल्कि पूरे पांच मैचों का प्रतिबंध लग गया है। कतर ने अपना आखिरी लीग मैच खेल लिया है, जिसमें हारकर टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। हालांकि, इस विश्व कप के मैच में असीम मदीबो ने कनाडा के मिडफील्डर इस्माइल कोने के पैर में फ्रैक्चर कर दिया था। बुधवार को इस मामले में फीफा ने पांच मैच का प्रतिबंध इस खिलाड़ी पर लगा दिया गया। वैंकूवर में पिछले बृहस्पतिवार को खेले गए कनाडा वर्सेस कतर मैच के दौरान यह घटना घटी। कनाडा ने इस मैच में कतर को 6-0 से करारी शिकस्त दी थी। मदीबो को गलत तरीके से टैकल करने के लिए तुरंत ही लाल कार्ड दिखाया गया था। इसके बाद फीफा की अनुशासनात्मक समिति ने उनके खिलाफ कड़ा ऐक्शन लिया और अब उनका प्रतिबंध पांच मैच...