FIFA World Cup 2026 के आधे से ज्यादा मैच हुए खत्म, टूटने की कगार पर है सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड
मियामी, जून 25 -- फुटबॉल विश्व कप में बुधवार को आधा सफर पूरा हो गया। असल में आधे से अधिक क्योंकि 104 मैच वाली प्रतियोगिता में 54 मैच खेले जा चुके हैं और 19 जुलाई को न्यू जर्सी के ईस्ट रदरफोर्ड में विश्व कप चैंपियन का फैसला होने से पहले 50 मैच बाकी हैं। अमेरिका 'राउंड ऑफ 32' में पहुंच गया है, जो हैरानी की बात नहीं है। इतिहास के सबसे बड़े विश्व कप के दो अन्य मेजबान देश मैक्सिको और कनाडा भी नॉकआउट चरण में पहुंच गए हैं। टूर्नामेंट में स्टार खिलाड़ी जबरदस्त खेल दिखा रहे हैं। अर्जेंटीना के लियोनल मेस्सी ने पांच गोल किए हैं और उन्हें उम्मीद है कि यह लगातार दूसरी बार विश्व कप खिताब जीतने की ओर एक अच्छी शुरुआत होगी। फ्रांस के काइलियान एमबाप्पे ने चार गोल किए हैं जबकि नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड और ब्राजील के विनीसियस जूनियर ने भी चार-चार गोल दागे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.