FIFA World Cup 2026: राजनीतिक तनाव के बीच फीफा का बड़ा फैसला, ईरान को मिलेगी अमेरिका में एंट्री
नई दिल्ली, मई 26 -- FIFA World Cup 2026: अमेरिका और ईरान के बीच जारी राजनीतिक तनाव के बीच फीफा ने एक बड़ा फैसला लिया है। फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के लिए ईरान की फुटबॉल टीम को अमेरिका का वीजा दिलाने की गारंटी फीफा ने दी है। ईरान की टीम को अमेरिका में फुटबॉल विश्व कप के 3 मैच खेलने हैं। ईरान के खेल मंत्री अहमद दोन्यामाली ने कहा है कि FIFA ने वादा किया है कि देश की फुटबॉल टीम को वर्ल्ड कप में अमेरिका में खेलने के लिए वीजा मिलेगा, भले ही वेस्ट एशिया में युद्ध चल रहा हो। इस साल की शुरुआत से ही ईरान को लेकर तमाम बातें सामने आ रही थीं कि अमेरिका ईरानी खिलाड़ियों को शायद वीजा नहीं देगा। अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमले किए हैं, जिससे बड़ा जियोपॉलिटिकल संकट पैदा हो गया था। ऐसे में FIFA वर्ल्ड कप में ईरान के हिस्सा लेने पर अनिश्चितता बनी हुई थी। हाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.