FIFA World Cup में कल क्या-क्या हुआ? आज 22 जून के मैचों का शेड्यूल कर लीजिए नोट
नई दिल्ली, जून 22 -- FIFA World Cup 2026 Yesterday Matches Results- किशोर सुपरस्टार लामिन यामल ने फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर पहली बार शुरुआती लाइनअप में शामिल होने के 10 मिनट के भीतर ही गोल किया जबकि मिकेल ओयारजाबल ने दो गोल दागे जिससे स्पेन ने सऊदी अरब को 4-0 से हराकर विश्व कप में अपना अभियान वापस पटरी पर लाने में सफल रहा। खिताब के प्रबल दावेदार स्पेन ने अपना पहला मैच केप वर्दे के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेला था और उसे बड़ी जीत की सख्त दरकार थी। यामल को पहले मैच में दूसरे हाफ में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतारा गया था। स्पेन की तरफ से 18 वर्षीय फॉरवर्ड यामल ने दूर के पोस्ट पर स्लाइड करते हुए एक लो क्रॉस को शानदार तरीके से गोल में तब्दील कर पहला गोल दागा। इससे वह विश्व कप के इतिहास में सबसे कम उम्र में गोल करने वाले खिलाड़ियों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.